Not for Profit Organisation| Meaning| Characteristics
लाभ न कमाने वाली संस्थाएँ| गैर व्यापारिक संगठन|आशय|विशेषताएँ।
Not-for-Profit Organisations - (Non-Profit Organizations) are those whose main objective is to conduct charitable activities for social welfare rather than earning profit.
Examples:
Entertainment/Recreational Organisations: literary Societies, reading rooms, libraries, Clubs etc.
Religious Organisation: Temples, Mosques and gurudwaras etc
Heath(Medical) Organisation: Hospitals dispensaries etc.
Educational Organizations: Schools and Colleges etc. are such institutions which do not have the benefit of profit.
लाभ न कमाने वाली संस्थाएँ (Not-for-Profit Organisations) ( लाभ न कमाने वाली अर्थात् गैर-व्यापारिक वे होती हैं, जिनका प्रमुख उद्देश्य लाभ कमाने की बजाये समाज कल्याण हेतु पारमार्थिक गतिविधियाँ संचालित करना होता है।
उदाहरण:
मनोरंजन हेतु बनाये गये क्लब, साहित्य परिषदें, वाचनालय एवं पुस्तकालय, धार्मिक क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे, चिकित्सा के लिए औषधालय, शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यालय तथा महाविद्यालय आदि ऐसी संस्थाएँ हैं, जिनका ध्येय लाभ कमाना नहीं होता है। अतः इन्हें लाभ न कमाने वाली संस्थाएँ कहते हैं।
Characteristics of non-profit making organizations
The main features of Non for profit making organisations are summarised as follows:-
(1) No Profit Motive: The main purpose of these institutions is not to earn profit. These provide services to the general public or to any group for education, health, firm recreational etc. at free or nominal rates.
(2) Separate Entity: Their existence remains separate from their members.
(3) Management: These institutions are managed by an elected or nominated executive committee.
(4) Forms: These institutions were established as Charitable Trust, Society or clubs.
(5) Members: People who contribute financially to these institutions are called members.
(6) Funding or Source of Income: Their main sources of income are donations, Membership fees, state aid and interest on investment etc.
(7) They adjust their annual surplus or deficit in the capital fund.
(8) Accounts: Financial statements like Receipt and payment account, Income-expenditure account and Balance Sheet are prepared for accounting by these institutions.
(9) It keeps its account on the cash system.
लाभ न कमाने वाली संस्थाओं की विशेषताएँ
लाभ न कमाने वाली अर्थात् गैर-व्यापारिक संस्थाओं की मुख्य विशेषताएँ संक्षेप में निम्नानुसार है :
(1) इन संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता है। ये सर्वसाधारण या किसी समूह विशेष को शिक्षा स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन आदि सेवाएँ निःशुल्क अथवा नाममात्र की दरों पर प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की जाती है।
(2) इनका अस्तित्व इनके सदस्यों से पृथक रहता है।
(3) इन संस्थाओं का प्रबन्ध किसी निर्वाचित या मनोनीत कार्यकारी समिति द्वारा किया जाता है
(4) ये संस्थाएँ पारमार्थिक न्यास (Charitable Trust) अथवा सोसाइटी के रूप में स्थापित जाती है।
(5) इन संस्थाओं में आर्थिक अंशदान देने वाले लोगों को सदस्य कहा जाता है।
(6) इनकी आय के प्रमुख साधन- चंदा, दान, राजकीय सहायता और विनियोगों पर ब्याज आदि होते हैं।
(7) ये अपनी वार्षिक बचत (Surplus) या कमी (Deficit) पूँजी कोष में समायोजित करते
(8) इन संस्थाओं द्वारा लेखांकन हेतु प्राप्ति भुगतान खाता, आय-व्यय खाता तथा चिट्ठा बनाया जाता है।
(9) ये अपना हिसाब रोकड़ प्रणाली पर रखती है।
Buy in just 114₹






Most informative 👍
ReplyDeleteVery useful especially for 12 and B.Com students.
ReplyDelete