Pages

Friday, February 3, 2023

MPTET varg 1 Commerce model paper questions.

MPTET varg 1 Commerce model paper questions.


MPTET varg 1 Commerce model paper questions.



वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions) 

1. निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(1) निम्न में से कौनसी सहायक बही नहीं है
(a) रोकड़ बही
(b) विक्रय बही
(c) प्राप्य विपत्र बही
(d) खाता बही
उत्तर : (d) खाता बही


(2) क्रय बही लेखा कार्य के लिये होती है-

(a) माल का क्रय
(b) सभी नकद क्रय
(c) सभी उधार क्रय
(d) सभी उधार माल के क्रय
उत्तर: (d) सभी उधार माल के क्रय

 
(3) क्रय पुस्तक के योग की खतौनी की जाती है-

(a) क्रय खाते के डेबिट की ओर
(b) विक्रय खाते के डेबिट की ओर
(c) क्रय खाते के क्रेडिट की ओर
(d) रोकड़ खाते के क्रेडिट की ओर
उत्तर: (a) क्रय खाते के डेबिट की ओर


(4) खुदरा रोकड़ बही का शेष होता है-

(a) दायित्व
(b) व्यय
(c) लाभ
(d) सम्पत्ति
उत्तर: (d) सम्पत्ति


(5) आन्तरिक वापसी पुस्तक लेखा कार्य के लिये होती है

(a) क्रय माल की वापसी
(b) बेचे गये माल की वापसी
(c) कोई भी क्रय वापसी
(d) कोई भी विक्रय वापसी
उत्तर: (b) बेचे गये माल की वापसी


(6) एक ग्राहक का चैक अनादरित वापस आया इसका लेखा होगा-

(a) आन्तरिक वापसी पुस्तक में
(b) प्राप्य विपत्र पुस्तक
(c) रोकड़ बही
(d) जर्नल
उत्तर: (c) रोकड़ बही

 
(7) मुख्य जर्नल में प्रविष्टियाँ की जाती हैं-

(a) संशोधन प्रविष्टियाँ
(b) समायोजन प्रविष्टियाँ
(c) अंतिम प्रविष्टियाँ
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी


(8) निम्न में से एक बीजक वही कहलाती है-

(a) क्रय बही
(b) विक्रय नही
(c) क्रय वापसी बही
(d) विक्रय वापसी बही
उत्तर; (a) क्रय बही

(9) खाताबही पुस्तक कहलाती है-

(a) प्रारम्भिक लेखा
(b) अन्तिम लेखा
(c) समायोजन लेखा
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर: (b) अन्तिम लेखा


(10) व्यक्तिगत खाते का डेबिट शेष बताता है-

(a) प्राप्य राशि
(b) देय राशि
(c) रोकड़ हस्ते
(d) रोकड़ बैंक में
उत्तर: (a) प्राप्य राशि

 
(11) बैंक खाते का क्रेडिट शेष दर्शाता है-

(a) बैंक में रोकड़
(b) बैंक अधिविकर्ष
(c) रोकड़ हस्ते
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर: (b) बैंक अधिविकर्ष


(12) निम्न में से कौन से खाते का केवल क्रेडिट शेष होता है-
(a) संचित कोष खाता
(b) पूँजी खाता
(c) देय विपत्र खाता
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

 
(13) व्यवहारों का डेबिट तथा क्रेडिट में विश्लेषण करना कब आवश्यक होता है-

(a) जर्नल के समय
(b) खतौनी के समय
(c) दोनों स्थिति में
(d) कोई नहीं
उत्तर: (c) दोनों स्थिति में


(14) निम्न में कौन से खाते में डेबिट होने से वृद्धि होगी-

(a) मशीन खाता
(b) विक्रय खाता
(c) देय विपत्र खाता
(d) क्रय वापसी खाता
उत्तर: (a) मशीन खाता


(15) वित्तीय विवरणों में सम्मिलित है-

(a) व्यापार खाता
(b) लाभ-हानि खाता
(c) चिट्ठा
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी


(16) वित्तीय विवरणों के आन्तरिक उपयोगकर्ता है-

(a) बैंक
(b) सरकार
(c) प्रबंधक
(d) उपभोक्ता
उत्तर: (c) प्रबंधक


(17) व्यापारिक खाते में लिखे जाते हैं-

(a) प्रत्यक्ष व्यय
(b) अप्रत्यक्ष व्यय
(c) प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों व्यय
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (a) प्रत्यक्ष व्यय

 
(18) अन्तिम रहतिया का मूल्यांकन किया जाता है-

(a) लागत मूल्य
(c) लागत मूल्य एवं बाजार मूल्य में जो कम हो
(b) बाजार मूल्य
(d) उपर्युक्त में कोई
उत्तर:  (c) लागत मूल्य एवं बाजार मूल्य में जो कम हो

(19) व्यापार का रहतिया है-

(a)  चल सम्पति
(b) स्थायी सम्पति
(c) अदृश्य सम्पत्ति
(d) सम्भाव्य सम्पत्ति
उत्तर: (a)  चल सम्पति


(20) अन्तिम रहतिया का लागत मूल्य 50,000 रु. एवं बाजार मूल्य 48,000 रु. है, अन्तिम रहतिया का मूल्य होगा-

(a) 50,000 रुपये
(b) 48,000 रुपये
(c) 98,000 रुपये
(d) 2,0000 रुपये
उत्तर: (b) 48,000 रुपये


(21) दायित्व एवं पूंजी का योग बराबर होगा-

(a) व्यय
(c) आहरण
(b) आय
(d) सम्पत्ति
उत्तर: (d) सम्पत्ति


(22) माल खरीदने से सम्बन्धित व्ययों को दिखाया जाता है-
(a) व्यापार खाता में
(b) लाभ-हानि खाता में
(c) चिट्ठा में
(d) उपर्युक्त तीनों में

उत्तर: (a) व्यापार खाता में


No comments:

Post a Comment