Pages

Thursday, February 9, 2023

MP Board Model Question Paper 2023 | Accountancy | with answer.

MP Board Model Question Paper 2023 | Accountancy| with answer.


MP Board Model Question Paper MCQS with answer.


1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(I) पूँजी का वह भाग जो कि अंशधारियों से वास्तव में प्राप्त कर लिया गया है, कहलाता है.

(अ) प्रदत्त पूँजी
(ब) निर्गमित पूँजी
(स) याचित पूँजी
(द) अधिकृत पूँजी

उत्तर: (अ) प्रदत्त पूँजी

(II) अंशों के हरण पर अंश पूँजी खाता डेबिट होगा -

(अ) अंशों के याचित मूल्य से
(ब) अंशों के चुकता मूल्य से
(स) अंशों के निर्गमित मूल्य से 
(द) अंशों के अंकित मूल्य से

उत्तर: (अ) अंशों के याचित मूल्य से

(III) कम्पनी के स्थिति विवरण का प्रारूप कम्पनी अधिनियम 2013 की किस अनुसूची में दिया गया है।

(अ) अनुसूची || भाग 1
(ब) अनुसूची || भाग 2
(स) अनुसूची || भाग 3
(द) अनुसूची || भाग 4

उत्तर: (अ) अनुसूची || भाग 1

(IV) औसत वसूली का सम्बन्ध है-

(अ) विनियोजित पूँजी से
(ब) अंशधारियों के कोष से
(स) शुद्ध उधार क्रय से
(द) शुद्ध उधार बिक्री से

उत्तर: (द) शुद्ध उधार बिक्री से

(v) बेचे गए माल की लागत ₹20000 है व औसत स्टॉक ₹8000 है तो स्कंध आवर्त अनुपात होगा-

(अ) 2 गुना
(ब) 2.5 गुना
(स) 3 गुना
(द) 3.5 गुना

उत्तर: (ब) 2.5 गुना

(VI) रोकड़ प्रवाह विवरण सम्बंधित है।

(अ) AS-3 से
(ब) AS-6 से
(स) AS 9 से
(द) AS-12 से

उत्तर: (अ) AS-3 से

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये

(I) साझेदारों का दायित्व.........होता है।

उत्तर: असीमित

(II) निवृत्त साझेदार को देय राशि का किश्तों में भुगतान करने पर ..........खाता खोला जाता है।

उत्तर: ऋण खाता

(III) साझेदार के प्रवेश पर यदि ख्याति पहले से पुस्तकों में विद्यमान है तो ख्याति ......अनुपात में विभाजित होगी।

उत्तर:  साझेदारों के पुराने लाभ हानि

(IV) वसूली खाता....... प्रकृति का खाता है।

 उत्तर:  नाममात्र

(v) सभी साझेदारों का दिवालिया होना फर्म का...... समापन है।
उत्तर:  साझेदारी फर्म का 

(VI). ...........अंशों पर लाभांश की दर निश्चित होती है।

उत्तर:  पूर्वाधिकार 

(VII). ........ऋणपत्र अंशों में परिवर्तित किए जा सकते हैं।

उत्तर:  परिवर्तनशील

3. सही जोड़ी बनाइये।

(I).  पुनर्मूल्यांकन पर हानि.         (अ) ख्याति का लेखांकन

(II) औसत लाभ सामान्य लाभ 
      से अधिक.                           (ब) पूँजी खाता क्रेडिट

(III) सामान्य लाभ की गणना.      (स) पुनर्गठन

(IV). आहरण पर ब्याज.              (द) अधिलाभ

(V). साझेदार का प्रवेश.               (इ) विनियोजित पूँजी

(VI) AS-26.                            (फ) गुणनफल विधि.                    
                                               (ग) प्राप्ति अनुपात
                                               (ह) पूँजी खाता डेबिट            

उत्तर: (I)  ब, (II)  द, (III)  इ, (IV)  फ, (V) स, (VI)  अ।

4. सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए-

(I) साझेदारी व्यवसाय का उद्देश्य वैधानिक होना चाहिए।

उत्तर:  सत्य

(II) नये साझेदार के प्रवेश पर उसके द्वारा पूँजी लाना अनिवार्य है।

उत्तर: सत्य

(III) ऋणपत्र अल्पकालीन प्रकृति के होते हैं।

उत्तर: असत्य

(IV) ऋणपत्रधारी कम्पनी के वास्तविक स्वामी होते हैं।

उत्तर: असत्य

(V) 'फर्नीचर की बिक्री एक विनियोग क्रिया है।
 उत्तर: सत्य

(Vl) गैर चालू संपत्तियां कंपनी के दीर्घकालीन विनियोग हैं।उत्तर: सत्य

5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए -

(I) साझेदारों के मध्य लिखित समझौते को क्या कहते हैं?

उत्तर: साझेदारी संलेख/समझौता

(II) स्थाई पूँजी पद्धति में पूँजी खाता सदैव कौन-सा शेष प्रदर्शित करता है?

उत्तर: जमा शेष/ क्रेडिट 

(III) साझेदारी संलेख के अभाव में साझेदारों के मध्य लाभ हानि का विभाजन किस अनुपात में किया जाता है?

उत्तर: समान अनुपात में

(IV) कम्पनी के नाम को अनुमोदित कौन करता है?

उत्तर:  कंपनी रजिस्ट्रार

(V) संचय एवं आधिक्य को कम्पनी के चिट्ठे में किस शीर्षक के अंतर्गत दर्शाया जाता है?

उत्तर: अंशधारी कोष

(VI) वित्तीय विवरण बनाना किस प्रकार की आवश्यकता है?

उत्तर: वैधानिक आवश्यकता।

(VII) कम्पनियों के संचालन परिणाम एवं वित्तीय स्थिति को कौन-सा विवरण प्रदर्शित करता है?
उत्तर:  वित्तीय विवरण

No comments:

Post a Comment